लाल लाल चुनरी सितारो वाली लिरिक्स | Lal Lal Chunri Sitaron Wali Lyrics

Lal Lal Chunri Sitaron Wali Jise Odh Kar I Hai Man Sherawali Lyrics In Hindi

लाल लाल चुनरी,
सितारो वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ||

जिसको ब्रह्मा ने बनाया,
जिसको विष्णु ने सजाया,
जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरोवाली ||

रंग चुनरी का,
शक्ति अपार देता,
पाप मन में बसे,
इसको मार देता,
जिसने सारी अला बला,
भगतो की टाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ||

इसके कोने में,
रिद्धि- सिद्धि रहती है,
शुभ और लाभ,
भक्तो को देती है,
भक्तो के मन को,
यह चुनरी भाने वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ||

जिसको ब्रह्मा ने बनाया,
जिसको विष्णु ने सजाया,
जिसको भोले ने रंग में रंग डाली,
लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ||

माँ के सर पे यह चुनरी,
सुहानी लगती,
सारी दुनिया है माँ की,
दीवानी लगती,
दुख के बादल दूर यह,
भगाने वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ||

अपनी चुनरी की छाया में,
बिठा ले ‘श्याम’ को,
‘लक्खा’ जपता रहे,
माँ तुम्हारे नाम को,
भक्तो को दे दे माँ,
अमृत की प्याली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ||

लाल लाल चुनरी,
सितारो वाली,
सितारो वाली,
जिसे ओढकर आई है,
माँ शेरावाली ||

Lal Lal Chunri Sitaron Wali Lyrics
अन्य माता भजन के लिए Click करे!
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now